BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 10:45 am
BIG REPORT : सिंधिया आज ग्वालियर के प्रवास पर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के मुख्य आतिथ्य में होगा पी एम विश्वकर्मा योजनाश् का शुभारंभ, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पर ष्पीएम विश्वकर्माष् नाम से एक नई योजना का शुभारंभ करेंगे। यहां ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के सभागार में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश के मंत्रिगणों की मौजूदगी में रविवार 10.30 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार, लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी, जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, मध्यप्रदेश बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल सहित जिले के विधायकगणों को भी इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है।


प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा या अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले विश्वकर्माओं द्वारा पारंपरिक कौशल के परिवार-आधारित प्रथा को सुदृढ़ बनाना और पोषित करना है। पीएम विश्वकर्मा का मुख्य फोकस कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की पहुंच के साथ-साथ गुणवत्ता में सुधार करना और यह सुनिश्चित करना है कि वे घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एकीकृत हों।


यह योजना पूरे भारत में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करेगी। पीएम विश्वकर्मा के अंतर्गत अठारह पारंपरिक शिल्पों को शामिल किया जाएगा। इनमें बढ़ई, नौका निर्माता, शस्‍त्रसाज, लोहार, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाला, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाला, मोची (जूता कारीगर), राजमिस्त्री, टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता/कॉयर बुनकर, गुड़िया और खिलौना निर्माता (पारंपरिक), नाई (केश शिल्पी), माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले शामिल हैं।


केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह ग्वालियर आएंगे। सुबह 10.15 बजे वह जयविलास पैलेस से निकलेंगे और 10.30 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेई सभागार पहुंचेंगे। यहां पीएम विश्वकर्मा योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारभं करेंगे। दोपहर 1.20 बजे केन्द्रीय मंत्री अटल सभागार से सीधे एयरपोर्ट पहुंचेंगे यहां दो बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE