धार। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत धार की ग्राम पंचायत जैतपुर के सचिव अजितसिंह बोडाने ( अतिरिक्त प्रभार) मूल ग्राम पंचायत सादलपुर के द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियामनुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्रता होगी एवं निलंबिन अवधि में इनका मुख्यालय जिला पंचायत धार नियत किया जाता है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
ज्ञात हो कि सीईओ श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत धार की ग्राम पंचायत जेतपुरा की गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेतपुरा गौशाला क्रमांक 01 एवं 02 में अव्यवस्था पाई गई। ग्राम पंचायत सचिव को गौशाला के संबंध में कोई जानकारी प्रस्तुत नहीं करने एवं कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता के कारण यह कार्यवाही की गई।