BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 11:28 am
KHABAR : देर रात अमले के साथ निरीक्षण पर निकले कलेक्टर, महेश जोशी नगर के रहवासियों को कराया शिफ्ट, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। तेज बारिश और जल भराव के चलते जिला प्रशासन और नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। प्रशासन के अधिकारी सजग एवं मुस्तेद होकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुये हैं। बीती देर रात कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी खुद मैदान में उतरे। कलेक्टर ने सबसे पहले नगर निगम कंट्रोल रूम पहुंच के व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में समस्याओं को लेकर आने वाले फोन पर आमजन से भी बात की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से शहर की हर एक लोकेशन पर नज़र बनाए हुए थे। जहां से भी सूचना मिल रही थी वहां पर निगम की टीम को तत्काल भेजा जा रहा था, ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों के जोनल अधिकारियों से भी चर्चा की। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, मनोज पाठक और प्रशासन के अधिकारियों के साथ सिटी कोतवाली और एमटीएच अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर जूनी इंदौर मुक्ति धाम के सामने स्थित महेश जोशी नगर पहुंचे। यहां लगातार कान्ह नदी में पानी बढ़ रहा था, जिसके चलते कलेक्टर ने यहां के लोगों को अन्य जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इसके बाद निगम कर्मियों द्वारा लोगों को अन्य सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। देर रात तक कलेक्टर अमले के साथ लगातार भ्रमण करते रहे।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी आज भी पूरे दिनभर राहत एवं बचाव कार्य की मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने मैदानी अमले से सतत संपर्क में रहकर मॉनिटरिंग की। कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम, राजस्व विभाग के अधिकारी, होमगार्ड, एसडीईआरएफ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के भ्रमण पर रहे। मुस्तेदी एवं सजगता के साथ राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया।कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम रोशन राय ने परदेशीपुरा क्षेत्र में व्यवस्थाएं देखी।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इंदौर में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन सजग और सतर्क है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जोनल अधिकारियों को भी जेसीबी अन्य सहायक उपकरणो के साथ तैयार रखा गया हैं। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। होमगार्ड और सिविल डिफेंस के दल को भी पूरे  उपकरणों के साथ अलर्ट मोड रखा गया है। सभी कंट्रोल रूम द्वारा सक्रिय और प्रभावी रूप से कार्य किये जा रहे हैं। जल निकासी की भी माकूल इंतजाम किये गये हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE