BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 11:33 am
KHABAR : फोर्टिफाइड चावल व डबल फोर्टिफाइड नमक के प्रचार-प्रसार के लिए हुई जिला स्तरीय कार्यशाला, उपस्थितों को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। प्रदेश मे सभी उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियो को फोर्टिफाइड चावल और डबल फोर्टिफाइड नमक का वितरण किया जा रहा है फोर्टिफाइड चावल व नमक जन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। न्यूट्रीशन इन्टरनेशनल द्वारा निर्मित आईईसी सामाग्री के वितरण और उपयोग के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल व डबल फोर्टिफाइड नमक के प्रचार प्रसार हेतु सोमवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजना खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से शहीद भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्याल बड़वानी मे किया गया । 

कार्यक्रम की अध्यक्षता म. प्र. स्टेट वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजीस्टिक कॉर्पाेरेशन से जिला प्रबन्धक आर के वर्मा द्वारा की गई । कार्यशाला मे न्यूट्रीशन इन्टरनेशनल, एमपीवीएचए इंदौर से संभागीय समन्वयक नयन पाण्डेय द्वारा बताया गया कि फोर्टिफाइड चावल के कर्नल और चावल को फोर्टिफाइड चावल की मिल मे किया जाता है । इस दौरान चावल मे कुछ अलग से दिखने वाले दाने पोषक तत्वो के होते है जो कि चावल मे शासन कि मार्गदर्शिका के अनुसार एक निश्चित मात्रा मे मिलाए जाते है इनमे आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते है जो कि मानव शरीर को बेहतर पोषण प्रदान करते है । इसमे आयरन जो कि खून की कमी जैसी स्थिति या अनिमिया से बचाव करता है । वही फोलिक एसिड गर्भवती महिला मे गर्भावस्था के दौरान उचित विकास के लिए आवश्यक होता है और विटामिन बी 12 खून मे लाल रक्त कणिकाओ के निर्माण मे सहायक होता है । साथ ही नमक मे भी आयोडिन के साथ आयरन मिलाया गया है, यह फोर्टिफाइड चावल और नमक कैसे मिल मे बनता है कैसे इसमे पोषक तत्वो को मिलाया जाता है । उक्त बाते भी विडियो के माध्यम से बताते हुए इनसे जुड़ी भ्रांतिया को दूर करते हुए वास्तविक तथ्य बताए कि नमक मे जो कभी कभी काले कण दिखाई देते है वह आयरन के है । यह कचरा, मिट्टी या रेत नहीं है, चावल मे भी जो अलग से दिखने वाले दाने है, वह पोषकतत्व से भरपूर है । प्लास्टिक या अन्य पदार्थ नहीं है, यह चवाल के आटे और पोषक तत्व के पाउडर से मिला कर बना होता है । कार्यशाला के दौरान म. प्र. सिविल सप्लाई कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के जिला प्रंबंधक लोकेन्द्रसिंह झाला द्वारा सभी प्रतिभागियो से वितरित की गई प्रचार सामग्री के माध्यम से क्षेत्र मे विषय पर पर्याप्त प्रचार प्रसार के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम कार्यशाला मे स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, खाद्य विभाग, म. प्र. सिविल सप्लाई कॉर्पाेरेशन लिमिटेड से पूर्ण स्टाफ, इत्यादि प्रतिभागी उपस्थित थे । कार्यशाला मे आए अतिथियों व प्रतिभागियो का आभार प्रदर्शन म. प्र. सिविल सप्लाई कॉर्पाेरेशन लिमिटेड से प्रभारी जिला प्रंबंधक लोकेन्द्र सिंह झाला द्वारा किया गया ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE