BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 11:46 am
KHABAR : जाजू कॉलेज की छात्राओं ने बनाये इको फ्रेन्डली गणेश जी, पर्यावरणीय संरक्षण का दिया संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में इको फ्रेण्डली गणेश जी बनाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यशाला में नीमच की प्रसिद्ध मूर्ति शिल्पकार एवं महाविद्यालय की पूर्व छात्रा कु मीनाक्षी यादव द्वारा मिट्टी के गणेश जी बनाना सिखाया गया, जिसमें महाविद्यालय की लगभग 100 छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा भी मूर्ति बनाना सीखा और गणेश जी के विविध रूपों को बड़े आकर्षक ढंग से मिट्टी पर उकेरने का प्रयास किया। मिट्टी से मूर्ति निर्माण का उद्देश्य पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश छात्राओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। इस हेतु महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन रखा गया। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के डबकरा ने छात्राओं को स्वयं के द्वारा निर्मित गणेश जी को अपने घरों में स्थापित करने एवं उनका विसर्जन गमले में करके उसमें एक पौधा लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ रश्मि हरित, डॉ प्रतिभा कालानी, डॉ बीना चौधरी एवं अन्य प्राध्यापक के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं भी उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE