BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 12:02 pm
KHABAR : शहरी क्षेत्र में किया जा रहा है लार्वा सर्वे व नष्टीकरण का कार्य, नागरिकों को कर रहे जागरूक, दे रहे आवश्यक समझाइश, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। जिला मलेरिया अधिकारी अब्दुल वसीम शेख एवं जिला मलेरिया सलाहकार किरत सिंह कवचे के निर्देशन में शहरी क्षेत्र बड़वानी में लार्वा सर्वे, लार्वा नष्टीकरण कार्य किया गया । बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता व फील्ड वर्कर ने जनमानस को डेंगू, मलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वार्डवासियों को मलेरिया नियंत्रण के बारे में विस्तार से समझाइश दी। वार्डवासियों को लार्वा को नष्ट करने के उपाय बताये गए। इसके साथ ही मलेरिया की रोकथाम के लिए वार्डवासियों से चर्चा कर बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता हैं तथा डेंगू/चिकुनगुनिया मादा एडीज मच्छर के काटने से होता हैं। ये दोनों मच्छर साफ पानी में पनपते हैं इसलिए हमें अपने घर एवं घरों के बाहर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, साथ ही प्रति सात दिवस में हमें पानी के बर्तनों कूलर इत्यादि को साफ करके पानी भरना चाहिए। हमारी जागरूकता से ही हम मलेरिया, डेंगू से बच सकते है तथा वेक्टर जनित रोगों की सतत निंगरानी रखने से बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता हैं । मलेरिया उन्मूलन के बारे चर्चा की गई मच्छरों से बचने के अन्य उपाय जैसे मच्छरों को भगाने वाली क्रीम का शरीर के खुले स्थान पर लेप करें तथा रात को सोने से पहले नीम की पत्तियों का धुँआ करे, पूरी अस्तिन के कपड़े पहने व मच्छरदानी का उपयोग करें तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के उपाय बताएं गये पानी से भरे स्थानों में जला हुआ इंजीन का ऑयल डालें या मिट्टी का तेल डालें जिससे मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE