BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 12:16 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी के कई जिलों में आज भी होगी गरज-चमक के साथ झमाझम, नदी-नालों में आएगा उफान, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा नीमच-मंदसौर में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेशभर में इन दिनों मानसून की झमाझम का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी एमपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम जिले में भी रूक-रूककर बारिश का क्रम जारी है। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 25.8 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। रविवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में जिले में 2 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 42.6 इंच से अधिक बरसात हो चुकी थी। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठे मानसूनी सिस्टम की वजह से मध्यप्रदेश तरबतर हो गया है। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। जोरदार बारिश से नदी-नाले उफान पर है। आज भी एमपी के कई जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। करीब 30 से अधिक जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। 18 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। वहीं 20 सितंबर से फिर एक और सिस्टम की एक्टिविटी रहेगी। इसकी वजह से 25 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।

आगामी 24 घंटे में यहां होगी झमाझम- 
प्रदेश में आगामी 24 घंटे में भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुरकलां, इंदौर, देवास, आगर, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सागर जिले में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं जबलपुर, कटनी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर और गुना जिले में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE