BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 1:49 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री चौहान ने किया लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ, जिले की पंचायतों में दिखाया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, बहनों के फार्म भरना हुए प्रारम्‍भ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में कुशाभउ ठाकरे हाल, भोपाल में ‘‘मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभहुआ। कार्यक्रम में जिले के सभी माननीय जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित किया गया । नीमच में जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्जन सिह  चौहान  एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद सदस्य मनीषा रामदयाल धाकड एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

जिले में सभी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी आमजनों को कार्यक्रम को देखने सुनने के लिए आमंत्रित किया गया। जनपद पंचायत नीमच में विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार एवं जनपद पंचायत मनासा में विधायक अनिरूद्व माधव मारू उपस्थित थे।

सभी ग्राम पंचायत में सरपंच, उपसरपंच एवं ग्रामवासियो द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। विधायक मारू ने मुख्‍यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के हितग्राहियों से से समक्ष फार्म भरवाए गये।जिला पंचायत से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस एप पोर्टल पर पंजीकृत 3,78,662 परिवार जो कि भारत सरकार के एमआईएस पोर्टल पर स्वतः रिजेक्ट हुये है।भारत सरकार के एमआईएस पोर्टल पर दर्ज होने से छूटे एवं चिन्हित 97,000 परिवार है।ऐसे परिवार जो सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 एवं आवास प्लस की सूची में शामिल नही है तथा उन्हे केन्द्र अथवा राज्य की किसी भी आवास योजना का लाभ प्राप्त नही हुआ है। योजना के तहत पात्र होगे । जिले की समस्त ग्राम पंचायतो में रविवार से ‘‘मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना‘‘ अंतर्गत आवेदन फार्म भवाने का काम प्रारम्‍भ हुआ । ग्राम पंचायत द्वारा योजनांतर्गत 17 सितम्बर 2023 से 5 अक्टूबंर तक आवेदन पत्र प्राप्त किये जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE