BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 2:29 pm
BIG REPORT : सीएम शिवराज सिंह का ऐलान, गुना बनेगा नगर निगम, मेडिकल कॉलेज खोलने की भी घोषणा, पवैया ने कांग्रेसियों को कलयुग का हिरण्यकश्यप कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना को नगर निगम बनाने की घोषणा की है। उन्होंने यहां मेडिकल कॉलेज खोलने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गुना की जनता की बहुत दिन से याद आ रही थी। जन आशीर्वाद यात्रा तो मिलने का एक बहाना है। वह खाली हाथ नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि टेकरी कॉरिडोर के लिए पहले ही 12 करोड़ स्वीकृत किए गए थे। हनुमान टेकरी पर कॉरिडोर जल्द बनाया जाएगा।
,

सीएम शिवराज सिंह शनिवार को गुना में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि शिवराज सिंह जनता का पुजारी है। वह सरकार नहीं चलाते बल्कि परिवार चलाते हैं। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद रथ पर सवार होकर रोड शो भी किया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैया मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके नाम पीएम आवास और आवास प्लस में नहीं आ पाए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें सीएम आवास में जोड़ा जाएगा। फॉर्म भरने की शुरुआत कल से ही होगी। वह खुद भोपाल से फॉर्म भरकर इसकी शुरुआत करेंगे। लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके फार्म भी आप लोग भरें।


सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डीएमके, सपा समेत  I.N.D.I.A. गठबंधन के लोग सनातन पर विवादास्पद बयान दे रहे हैं। श्सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।श् इस अपमान का बदला आपको चुकाना है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू यादव, नीतीश कुमार सब चुप हैं।


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला दिया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह कभी अयोध्या गए हैं क्या? हम शबरी माता, संत रविदास के मंदिर बना रहे हैं। किसानों के खातों में 12 हजार रुपए भेज रहे हैं। 6 हजार प्रधानमंत्री भेज रहे हैं, 6 हजार ‘मामा’ भेज रहे हैं। एक रुपया भी बीच में नहीं कटता। कोरोना काल मे निरूशुल्क टीके लगाए। टीके में हिन्दू-मुसलमान नहीं देखा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE