रामपुरा। बीते दिनो मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, नागदा एवं रतलाम में हो रही लगातार बारिश के चलते रामपुरा के समीप स्थित गांधीसागर बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बारिश के चलते नदी नाले उफान पर होने के कारण चंबल नदी का भी जल स्तर बड़ा है। बीते दिन शाम पांच बजे तक गांधी सागर बांध का जलस्तर 1303.19 फ़ीट था। करीब 5 लाख क्यूसेक पानी की आवक बांध में हो रही है।
आज मिली जानकारीनुसार एक बजे तक बांध का जलस्तर 1308.96 हो चुका था तथा पानी आवक लगभग पांच लाख क्यूसेक के चलते गांधीसागर बांध के पांच छोटे गेट खोले गए है।