सोनकच्छ। क्षेत्र में हो रही बारिश से कई नदी नाले उफान पर आ गए हैं।सोनकच्छ के जलेरिया रोड स्थित पीलिया खाल भी उफान पर आ गया है। थोड़ी बारिश होते ही इस खाल पर बनी पुलिया पानी में डूब जाती हैं।जिसेके कारण 24 घंटे तक आवागमन बंद रहता है। इस पुलिया पर कई हादसे हो गए हैं। कई लोग पुलिया पार करने में बह गए हैं। उसके बाद भी किसी भी जनप्रतिनिधि व कोई प्रशासनिक अधिकारी ने इस खाल पर बड़ा पुल बनाने की बात नहीं कही है। लोगो ने सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर कई जन प्रतिनिधियों को इस रास्ते पर बड़ी पुलिया बनाए के लिए कहा लेकिन किसी ने भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोग लगातार जान जोखिम में डालकर इस पुलिया को पार कर रहे हैं।