भौरासा। भौरासा मे कहने को तो रानी दमयंती का एक तालाब हे पर बरिश शुरु होते ही भौरासा मे 2 से 3 तालाब हो जाते हे जिसमे एक तो भौरासा फाटे से चोपडे तक के रोड़ पर बडे बडे गड्डे होने व रोड़ के साईड से पानी की निकासी नही होने व वहा कुछ लोगो के लालच के कारण नालिया नही खुद ने से यहा कल रात अचानक हुई तेज बारिश मे एक तालाब जेसा नजारा देखा गया इस तालाब का पानी वहा बनी राजेंद्र नगर कलोनी के लोगो के घरो मे भी घुस गया पिछली बारिश मे भी यहा यही हाल था ओर दुसरा नया तालाब देखा गया भौरासा नगर के बीचो बीच मे बना स्कूल ग्राउंड जहां पर नगर के सारे ही शासकीय प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल तक मौजूद है यहां बच्चे बच्चियों को स्कूल ग्राउंड में घुटने घुटने पानी भर जाने के कारण स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वही भोरासा के विद्युत मंडल में जहां पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण घुटने से ऊपर तक का पानी भर गया था। जिसके कारण विद्युत मंडल के कर्मचारियों को सप्लाई में भी दिक्कत आई वही नगर की घंटों लाइट बंद रही अब भोरासा नगर में बारिश में तीन से चार तालाब ऐसे बन जाते हैं जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि भोरासा फाटे से चोपड़ा तक बड़े-बड़े गड्ढे रोड पर पहले से मौजूद हैं और फिर वहा इतना पानी भरने के बाद राहगीरों को नहीं पता होता है कि कहां रोड है और कहां गड्ढे जब इस पर से गाड़ी निकलती है तो बाइक सवार कई बार गिर जाते हैं जिससे वह गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द इन समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए व भोरासा फाटा से चोपडे तक हो रहे गड्ढों को भरने के साथ रोड के साइड में पड़े मिट्टी के ढेरो को हटाने के साथ साथ दोनो साईड नालियाँ भी खुदवानी चाहिए जिसकी वजह से पानी की निकासी सुगम हो सके।