BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 4:11 pm
KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण प्रदर्शनी व रांगोली कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत कलेक्टर गुना के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा  विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से व आंगनवाड़ी केंद्र मधुसुदनगढ़ क्रमांक 86 एवं बुड़ना में पोषण प्रर्दशनी, पोषण रंगोली कार्यक्रम, पोषण मटका आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घर में उपलब्ध खाद्यान्न का उपयोग करने और उनके पोषक तत्वों पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो नीरज कुमार, दीपक कुमार एवं समन्वयक उधमसिंह लोधी द्वारा एनीमिया से संबंधित जानकारी साझा की गई एवंफोर्टीफाइड फूड के बारे में भी जानकारी दी गई। फोर्टीफाइड फूड से संबंधित भ्रांतियां पर चर्चा करते हुए भ्रांतियां के संबंध में शंका समाधान किया गया।  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य के संबंध में रंगोली एवं पौष्टिक   प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई और बच्चों के वजन एवं ऊंचाई की माप भी की गई।

कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर शालिनी श्रीवास्तव एवं सविता भार्गव, स्थानीय महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE