BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 4:17 pm
KHABAR : सरकारी मदद नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 मुम्बई आगरा रोड़ पर किया 3 घण्टे चक्काजाम, विधायक सचिन यादव भी ग्रामीणों के साथ आंदोलन में हुए शामिल, पढे़ अबरार पठान की खबर   

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद विधानसभा क्षेत्र के नर्मदा नदी के किनारे बसें गॉवों में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और नर्मदा की बाढ़ से भारी तबाही हुई है । बाढ़ से जलमग्न हुए गॉवों कें लोग बेघर हो गये हैं । खलबुजुर्ग गॉव के ग्रामीणों ने विपदा की इस घड़ी में किसी भी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिलने से आक्रोशित होकर आज रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 मुम्बई-आगरा मार्ग पर पुलिस चौकी और हनुमान मंदिर के बीच ग्राम खलटांका में महिलाओं और बच्चों के साथ लगातार तीन घण्टे तक चक्काजाम किया । म.प्र. के कृषि मंत्री रहे विधायक सचिन यादव भी खलबुजुर्ग वासियों के साथ इस आंदोलन में शामिल हुए और धरने पर भी बैठे।  


खलबुजुर्गवासी राजेन्द्र सिंह चौहान और हिम्मत सिंह पटेल ने विधायक सचिन यादव को बताया कि हमारे गॉव के लोग नर्मदा की बाढ़ से घिरे पड़े थे। देखते ही देखते बाढ़ में उनका सबकुछ बह गया और वे बेघर हो गये। ग्रामीणों ने ही एक दूसरे की मदद कर सबको जलमग्न गॉव से सुरक्षित निकाला। उनके भोजन की भी व्यवस्था की लेकिन किसी भी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिली। इसी से ग्रामीणों में रोष है। विधायक सचिन यादव ने एस.डी.एम. अग्रिम कुमार से मौके पर चर्चा कर उन्हें ग्रामीणों से रूबरू करवाया और उनकी पीड़ा बताई। इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों के साथ एस.डी.एम. अग्रिम कुमार को तबाही का मंजर दिखाया। विधायक ने आज रविवार को भट्याण, बलगॉव, खलटाका, चिचली भोईन्दा और कठोरा गॉव में भी जाकर प्रभावितों से चर्चा की । ग्रामीणों ने शासकीय और प्रशासकीय मदद नहीं मिलने का आरोप लगाकर अनेक शिकायतें भी की।  


म.प्र. के कृषि मंत्री रहे विधायक सचिन यादव ने कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एस.डी.एम. अग्रिम कुमार से कहा कि वे नर्मदा की बाढ़ से जलमग्न गॉवों और बाढ़ प्रभावित अन्य गॉवों में हुई नुकसानी का तत्काल सर्वे कराकर ग्रामीणों को सहायता राशि उपलब्ध कराए । तब तक इन सभी गॉव वासियों को राहत शिविरों में रहकर उनके भोजन और पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। विधायक ने यह भी कहा कि भारी बारिश और बाढ़ से किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई है। बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा राशि दिलाई जाए। इस संदर्भ में विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, खरगोन जिले के प्रभारी प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और कलेक्टर खरगोन को पत्र भी लिखा है।  


भारी बारिश और नर्मदा की बाढ़ से प्रभावित गॉवों में विधायक सचिन यादव लगातार दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है। उन्होनें खलबुजुर्ग और अन्य तटीय गॉवों के लोगों से कहा है कि विपदा की इस घड़ी में मैं आपके साथ हूॅ। सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ में तबाह और बर्बाद हुए ग्रामीणों को पुनः बसाया जाकर आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने शनिवार की रात को लगातार ग्रामीणों से संपर्क बनाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर वाहन सुविधा उपलब्ध कराकर भिजवाया। उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्थाए कराई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE