BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 5:38 pm
KHABAR : स्वच्छता सेवा दिवस पर चौपड़ा व परमाल ने किया कपड़ा थैली मशीन का शुभारंभ, सब्जी व फ्रुट व्यवसाइयों को दिलाई स्वच्छता की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद्, नीमच द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को स्वच्छता सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए स्वच्छता सेवा पखवाड़ा व इंडियन स्वच्छता लीग अन्तर्गत स्थानीय सब्जी मंडी व फ्रुट मार्केट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी संतोष चौपड़ा व नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल ने फ्रुट मार्केट में कपड़े की थैली वाली मशीन का शुभारंभ किया तथा सब्जी व फ्रुट व्यवसाइयों सहित अन्य उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए पॉलिथिन की थैलियों का बहिष्कार कर कपड़े की थैलियों का ही उपयोग करने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर नपा के स्वच्छता अमले ने सब्जी मंडी में स्वच्छता अभियान चलाते हुए करीब 1 ट्राली कचरा एकत्रित कर ट्रेचिंग ग्राउन्ड भिजवाया व स्वच्छता संबंधी पेम्पलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर नपा के स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित, स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा, स्वच्छ भारत अभियान संस्था व संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष परमाल ने सब्जी व फल व्यवसाइयों से कहा कि वे अपने यहां आने वाले ग्राहकों को प्लॉस्टिक की थैली में सामान न देते हुए मशीन से 5 रूपये में कपड़े की थैली प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करे व सभी व्यवसाई स्वच्छता का पूरा ध्यान रखे। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी संतोष चौपड़ा ने कहा कि आज सम्पूर्ण देश में स्वच्छता की अलख जगाने वाले हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी का जन्म दिवस है। इस अवसर पर आज कपड़े की थैली वाली ऑटोमेटिक क्लॉथ वेडिग मशीन का शुभारंभ किया गया है। सभी व्यवसाई व नागरिक पॉलिथिन थैली का उपयोग बंद कर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम को संकल्प पर्यावरण संस्था के किशोर बागड़ी ने भी संबोधित किया। आभार स्वच्छता निरीक्षक अशोक अहीर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर एडवोकेट सुनील पटेल, नपा पार्षद रामचन्द्र धनगर, कमल शर्मा, नपा के स्वच्छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज, अब्दुल नईम, संकल्प पर्यावरण व स्वच्छ भारत अभियान संस्था के डॉ. एच.एन. गुप्त, रमेश मोरे, डॉ. राकेश वर्मा नपा के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संस्था में सब्जी व फ्रुट व्यवसाई तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE