BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 5:39 pm
BIG NEWS : फसल क्षति का सर्वें कराकर नुकसान की भरपाई की जाएगी - मुख्यमंत्री चौहान, सीएम ने अमलाहा में किया जनसभा को सम्बोधित, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं सरकार नही परिवार चलाता हूँ और जनता ही मेरा परिवार है। मुझे हर व्यक्ति की चिंता है और मैं कैसे प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां ला सकूँ, इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहता हूँ। मुख्यमंत्री चौहान सीहोर जिले के अमलाहा में एक कार्यक्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान भाई चिंता न करें, जिन किसानों की फसल क्षति हुई है, उनका सर्वें कराकर बीमा कम्पनी और सरकार नुकसान की भरपाई करेगी। उन्होंने कहा कि पहले पानी की कमी से किसानों की फसल खराब हो जाती थी और किसानों की लागत तक नही निकल पाती थी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में पाइपलाइन के माध्यम से नर्मदा का पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसान पर्याप्त मात्रा में खेतों में सिचाई कर सकें और फसल का उत्पादन अच्छा हो सके।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनों के जीवन में लाडली बहना योजना उजियारा बनकर आई है। आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से बहनें अपने साथ-साथ अपने बच्चों और परिवार की छोटी-छोटी  आवश्यकताओं को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हर महीने पैसे आने से बहनों को घर के साथ ही समाज में भी सम्मान मिला है। लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रूपए प्रति महीने मिलने वाली राशि को अब 1250 रूपए कर दिया गया है। हर लाडली बहना को 250 रूपए के मान से बढ़ाते हुए 3000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE