BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 5:44 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73 वें जन्म दिवस पर नगर पालिका ने किया हितग्राहियों का सम्मान, उपस्थितों ने की दीर्घायु जीवन की कामना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद्, नीमच द्वारा रविवार 17 सितम्बर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर नगरपालिका कार्यालय स्थित हॉल में हितग्राही सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, नपा सभापति दारासिंह यादव, सभापति प्रतिनिधि अशोक जोशी व पार्षद रामचन्द्र धनगर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी व अनेक हितग्राही व गणमान्यजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए बधाई दी एवं हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य नपा अधिकारी वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन व नपा सभापति दारासिंह यादव सहित अन्य ने उपस्थितजनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व म.प्र. शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराने की बात कहीं। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक महेश रामानी, एनयूएलएम शाखा के प्रवीण आर्य सहित नपा के अनेक अधिकारी, कर्मचारी तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़े हितग्राही उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE