गुना। बीनागंज नेशनल हाईवे 46 पर अज्ञात मृत अवस्था में मिला तेंदूएं का शव मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीनागंज नेशनल हाईवे 46 के निकट गुना की ओर अजगरा रमणी के बीच अज्ञात अवस्था में एक मृत तेंदुआ का शव सड़क पर संदिग्ध हालत में मृत सब मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को दी गई।
जिस पर रेंजर सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने उसे मादा तेंदुए को लेकर वन परिक्षेत्र क्षेत्र बीनागंज लाया गया। सुबह वन विभाग के द्वारा तेंदुआ की मृत हालत को देखते हुए जांच के उपरांत पोस्टमार्टम कराया जायेगा।