मंदसौर। कुटरचित फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र पेश कर निविदा टेंडर लेने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वास जैन विश्वास सेल्स एण्ड सर्विसेस के प्रोप्राईटर भोपाल एमपी नगर भोपाल द्वारा कुटरचित फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र पेश कर पीजी कॉलेज मन्दसौर में जारी साईस लेब निविदा टेण्डर लेने का प्रयास किया गया, जिसकी शिकायत के बाद वायडी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।