BREAKING NEWS
आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 5:10 pm
BIG NEWS : नीमच की जायसवाल कॉलोनी और सैकड़ों रहवासी, जब किया पंचायत का घेराव तो बुलंद की आवाज, नारेबाजी कर जताई नाराजगी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की जायसवाल कॉलोनी के आक्रोशित रहवासियों ने आज अपनी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर धनेरियाकला पंचायत का घेराव किया। कॉलोनी के निवासी पंचायत के सामने धरने पर बैठ गए।लंबे समय से नाली,सड़क और पानी की समस्या को लेकर जायसवाल कॉलोनी के क्षेत्रवासी काफी परेशान है। आज बड़ी संख्या में लोगों ने यहां पहुंचकर उग्र नारेबाजी की।कुछ समय के लिए सड़क पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करते हुए इन्होंने कहा कि नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण कॉलोनी में घरों में पानी घुस जा रहा है। गंदगी से बीमारियां फैल रही है।जहरीले जानवरों से कॉलोनीवासी भयभीत है। लोगों का चलना फिरना दुभर हो गया है। राहगीर और गाड़ियों पर सवार अक्सर दुर्घटना का शिकार होते है। दुरदराज से पानी लाने में काफी दिक्कतें हो रही है। रहवासियों ने कहा कि गंदगी के कारण डेंगू की वजह से बीती रात एक महिला की मौत हो गई। 15 वर्षों से लगातार मांग के बावजूद जनप्रतिनिधि हमारी आवाज को सुनने को तैयार नहीं है। धनेरिया कला पंचायत पहुंचने के बाद कॉलोनी वासियों ने सरपंच राजेश राठौर को जमकर खरी खोटी सुनाई। सरपंच ने आश्वासन देते हुए कहा कि हमारे द्वारा प्रस्ताव पारित कर लिया गया है। एक सप्ताह के भीतर नालियों का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महिला पुरुष की मौजूद रहे। जनपद प्रतिनिधि हरिश अहीर ने कॉलोनी वासियों को समझाइश देकर मामला शांत करने में अहम भूमिका निभाई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE