नयागांव। विक्रम सीमेंट फैक्ट्री, खोर में सीमेंट कर्मचारी श्रमिक संघ (BMS) के कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल सिंह चंद्रावत ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित श्रमिकों एवं पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से राष्ट्रीय ध्वज का स्वागत किया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम में सीमेंट कर्मचारी श्रमिक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सहित संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। इनमें बंडू, राजकुमार, सुरेश पाटीदार, गजेंद्र सोनी, रतन धाकड़, महेंद्र, सुनील, भारत सिंह सहित अन्य श्रमिक शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गजेंद्र सोनी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा सभी से राष्ट्रहित और संगठन की एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित श्रमिकों एवं पदाधिकारियों को प्रसाद वितरित किया गया।