BREAKING NEWS
महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच_ नगर पालिका में शान से लहराया.. <<     KHABAR : सरवानिया नगर परिषद में शान से लहराया.. <<     KHABAR : आजादी के पर्व पर जनप्रतिनिधियों का संदेश,.. <<     VIDEO : #नीमच में तिरंगे के जश्न के बीच #प्रशासन का.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का जोश,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे को सलामी, राष्ट्रगान की गूंज, एसपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 8:02 am
BIG NEWS : मशालों की रोशनी में गूंजा अखंड भारत का संकल्प, नीमच में विहिप-बजरंग दल ने निकाली भव्य मशाल यात्रा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर शुक्रवार शाम विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शहर में भव्य मशाल यात्रा निकाली गई। हाथों में प्रज्वलित मशालें, राष्ट्रीय ध्वज और धर्म ध्वजा लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। मशाल यात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

यात्रा का शुभारंभ बारादरी स्थित अग्रवाल पंचायत भवन से माता की आरती के बाद हुआ। इसके बाद यात्रा नयाबाजार, घंटाघर, चूड़ी गली, पुस्तक बाजार, भारत माता चौराहा, कमल चौक और फव्वारा चौक होते हुए पुनः बारादरी पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। हाथों में जलती मशालों और तिरंगे के साथ कार्यकर्ता राष्ट्रभावना से ओतप्रोत नजर आए।

विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य देश के विभाजन की ऐतिहासिक पीड़ा को स्मरण करना और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्रभावना और देश की एकता के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मशाल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत और राष्ट्र की एकता के प्रति अपना संकल्प दोहराया। यात्रा के चलते शहर में देशभक्ति और राष्ट्रभावना का माहौल नजर आया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE