BREAKING NEWS
महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच_ नगर पालिका में शान से लहराया.. <<     KHABAR : सरवानिया नगर परिषद में शान से लहराया.. <<     KHABAR : आजादी के पर्व पर जनप्रतिनिधियों का संदेश,.. <<     VIDEO : #नीमच में तिरंगे के जश्न के बीच #प्रशासन का.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का जोश,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे को सलामी, राष्ट्रगान की गूंज, एसपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 8:01 am
BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे, जलाभिषेक और फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया पूजन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा महाकाल की भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। तड़के तीन बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शकर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।


प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरिओम का जल अर्पित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल को तिरंगे स्वरूप का त्रिपुंड अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा को रजत ॐ, बिल्वपत्र मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल के साथ डमरू व शेषनाग का रजत मुकुट सुशोभित किया गया। इसके साथ रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला अर्पित की गई।


फलों और मिष्ठान का भोग लगाया
भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय का पूजन करने के बाद भगवान महाकाल को फलों और मिष्ठान का भोग लगाया गया। कपूर आरती के बाद बाबा को भस्म अर्पित की गई और नैवेद्य चढ़ाकर भस्म आरती संपन्न हुई। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।


जयकारों से गूंज उठा मंदिर
मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE