नीमच। क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
जनप्रतिनिधियों ने अपने शुभकामना संदेश में जिलेवासियों के सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए जिले के समग्र विकास में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन, सेवा, समर्पण और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लें तथा देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।
जनप्रतिनिधियों ने जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त करने की अपील की।