नीमच। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नीमच पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, सीएसपी किरण चौहान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी राजेश व्यास ने पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस की जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए सभी पुलिसकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई वितरित की गई। पुलिस परिवार ने राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया।