BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 9:00 am
BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ कलेक्ट्रेट, डीएम हिमांशु चंद्रा ने शान से फहराया तिरंगा, अधिकारियों को दिया विकास और सुशासन का संदेश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नीमच कलेक्ट्रेट परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गरिमामय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से भर उठा।

समारोह में एडीएम बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर सी.एस. ध्रुवे सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रहित, जनसेवा और अपने दायित्वों के प्रति जिम्मेदार रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि जिले के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।

कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगे की आन-बान-शान के बीच अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह ने राष्ट्रसेवा, सुशासन और नीमच के विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE