चित्तौड़गढ़। दीपक गार्डन में लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ गोल्ड के सदस्यों ने शनिवार को प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया।
क्लब सचिव लायन अशोक सोनी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्लब की ओर से राजकीय सांवरिया अस्पताल में गोद लिए गए ट्रॉमा इमरजेंसी वार्ड में सेवा कार्य किया गया। वार्ड प्रभारी गोपाल सालवी एवं अस्पताल स्टाफ की उपस्थिति में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही मरीजों की दवाइयों एवं डॉक्टर की पर्चियों को सुरक्षित रखने के लिए फोल्डर भी वितरित किए गए।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि गोद लिए गए ट्रॉमा इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की सुविधा के लिए फोल्डर उपलब्ध कराने की यह सेवा निरंतर जारी रखी जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्लब अध्यक्ष लायन संजय इटोदिया, सचिव लायन अशोक सोनी, कोषाध्यक्ष लायन दीपक वैष्णव, लायन नरेश नाहर, लायन प्रवीण चेचाणी, लायन विष्णु सोनी, लायन सी.पी. शर्मा, लायन सूरजमल टांक, लायन मनीष भट्ट, लायन गोपाल सोनी, लायन विष्णु झड़ियां, लायन भोला राम प्रजापत, लायन शशी झंवर, लायन राजकुमार बजाज एवं लायन अनिल टांक सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।