BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 5:20 pm
KHABAR : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- लाड़ली बहना आवास योजना में पात्र हितग्राही के आवेदन ऑनलाइन जमा करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी सीईओ, सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के आवेदन ऑनलाइन जमा करें। लाड़ली बहना आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों के आवदेन फार्म भरे जा रहे है। जिसमें पक्की छत वाले मकान है अथवा दो से अधिक कमरों वाले कच्चे मकानों में निवासरत है। मोटरयुक्त चोपहिया वाहन स्वामी हो, परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में हो,  उसकी मासिक आय 12 हजार या अधिक हो, परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता हो, 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हो एवं 5 एकड़ से अधिक असिंचित कृषि भूमि होने पर लाड़ली बहना आवास योजना में ऐसे हितग्राही पात्र नही होंगे। सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित समाधान करें। इसके साथ ही शिकायतों का यथा संभव संतुष्टि पूर्वक निराकरण हो। तेज वर्षा के दौरान अगर पुल पुलिया पर पानी हो तो वहां पर संबंधित विभाग सचेतक लगाए तथा आम नागरिकों को इसके लिए अलर्ट भी करें। बैठक के दौरान को सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान, वन मंडल अधिकारी सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE