BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 5:32 pm
REPORT : जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने की ई जनसुनवाई, जावद जनपद पंचायत क्षेत्र की 5 पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर दिनेश जैन ने ई जनसुनवाई का आयोजन किया। इसमें जावद जनपद पंचायत क्षेत्र की 5 पंचायतों के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें कलेक्टर को सुनाई। ई-जनसुनवाई मे ग्राम पंचायत मोरवन, निलिया, कुंडला, जनकपुर, दड़ौली के ग्रामीण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर से रुबरू हुए।

ई जनसुनवाई में गांव मोरवन में विद्युत की समस्या एवं आंगनवाड़ी भवन के लिए स्वीकृत राशि रिटर्न हो जाने की बात कही। वहीं जनकपुर के ग्रामीणों ने नई गोशाला पानी और विद्युत की समस्या होने की समस्या बताई। जनकपुर में ही मांगलिक भवन, मतदान केंद्र पर बारिश में छत से पानी टपकने की समस्या से अवगत करवाया। गांव दड़ौली में भू स्वमित के पट्टे नहीं मिले हैं। गांव कनियाखेड़ी में आंगनवाड़ी और स्कूल की बाउंड्री वाल स्वीकृत तो हुई पर वनविभाग के द्वारा जगह नहीं मिलने से राशि रिटर्न हो बताया गया।

इसी तरह गांव लक्ष्मीपुरा ने मिनी आंगनवाड़ी निर्माण एवं माध्यमिक विद्यालय के किचन शेड की मरम्मत की मांग की गई। विद्यालय के मैदान में जल भराव की समस्या से भी अवगत करवाया गया। वहीं, कलेक्टर दिनेश जैन ने भी ग्रामीणों को जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। ई जनसुनवाई में जिले के आला अधिकारी व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE