BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 6:41 pm
REPORT : पंजीकृत लाडली बहनों को मिलेगा 450 रूपये में गैस सिलेंडर, कलेक्टर जैन ने दिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश, बोले- कोई भी पात्र महिला वंचित नहीं रहे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गरीब परिवारों की महिलाओं को परंपरागत ईंधन के साधनों से खाना पकाने में स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोकने, पर्यावरण की सुरक्षा तथा सुरक्षित एवं स्वस्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाय) के सभी एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर पीएमयूवाय श्रेणी में (एमएमएलबीवाय) में पंजीकृत ऐसी लाडली बहनें जिनके स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन (14.2 किलोग्राम) है, उन्हें एक सितम्बर 2023 से गैस सिलेंडर रिफिल 450 (रूपये चार सौ पचास) में उपलब्ध कराया जावेगा। 
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाय) के एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर (पीएमयूवाय) श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (एमएमएलबीवाय) के तहत ऐसी पंजीकृत लाडली बहनें, जिनके स्वयं के नाम से गैस कनेक्शन हैं। उन हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में अधिकाधिक आवेदन पोर्टल पर पंजीकृत किए जायेंगे। उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पर्याप्त प्रचार-प्रसार कर विक्रेताओं का भी इस अभियान में सहयोग लिया जाएगा। कलेक्टर दिनेश जैन ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे, यह सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE