BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा की चौथी लिस्ट और नीमच-मंदसौर का.. <<     KHABAR : ग्रामीण अंचल में निवासरत राकेश को.. <<     KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ने गांधी स्मारक.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत.. <<     KHABAR : शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : शमशाबाद में आज से होगा नेशनल चौंपियनशिप.. <<     BIG NEWS : गांधी जयंती के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन,.. <<     KHABAR : राजस्थान से देवास पहुँचे वीर शिरोमणि.. <<     REPORT : केबिनेट मंत्री ने किया 49.14 लाख रुपये की.. <<     KHABAR : नशा मुक्त समाज हम सब की जिम्मेदारी है,.. <<     KHABAR : श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री चौहान ने किया राष्ट्रपिता.. <<     KHABAR : तीन विकास खंडों के ग्रामों में विकास रथ के.. <<     KHABAR : स्वीप आइकॉन नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश.. <<     KHABAR : श्रृद्धालय वृद्धाश्रम पहुंच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : सम्पत्ति विरूपण के तहत 24 घंटे में.. <<     KHABAR : राजा भोज उद्यान में स्वयं सहायता समूह ने.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री चौहान तीन अक्टूबर को सातदेव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 7:15 pm
KHABAR : भारत सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत महत्वाकांक्षी योजना सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलने के लिए डाक विभाग चला रहा विशेष मुहिम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के अंतर्गत महत्वाकांक्षी योजना सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलने हेतु डाक विभाग द्वारा दिनांक 11.09.2023 से 20.09.2023 तक इंदौर परिक्षेत्र के अंतर्गत मंदसौर डाक संभाग में विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उक्त विशेष अभियान में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों द्वारा घर-घर सम्पर्क कर सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष आयु तक की बेटियों के खातें खोले जा रहे हैं। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 8.2 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर प्रदान की जा रही है। 

सुकन्या समृद्धि खातें की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है-
- 10 वर्ष आयु तक की समस्त बालिकाओं के लिए।
- न्यूनतम राशि 250 रूपये से खोला जा सकता है।
- एक वर्ष में न्यूनतम रूपये 250 एवं अधिकतम रूपये 1,50,000 जमा किये जा सकते हैं।
- जमा राशि पर आयकर की धारा 80-सी के अंतर्गत आयकर छूट।
- बालिका की उच्च शिक्षा के लिए जमा राशि के 50 प्रतिशत राशि निकासी की सुविधा। 
- बालिका की उम्र 18 वर्ष होने पर शादी के लिए अंतिम निकासी की सुविधा। 

अधीक्षक डाकघर मंदसौर जगदीश प्रसाद द्वारा इस विशेष अभियान में मंदसौर एवं नीमच जिले के समस्त नागरिकों से उनकी 10 आयु वर्ष तक की बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत डाकघरों में खाता खुलवाने हेतु अनुरोध किया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE