BREAKING NEWS
आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 7:25 pm
KHABAR : साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने किया महिला आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन, ज्ञानोदय महाविद्यालय में छात्राओं ने सीखें आत्मरक्षा के गुर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय महाविद्यालय में साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिलाओं व छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष  चोपड़ा,संस्था संरक्षक  अभिनव  चौरसिया,सचिव  विनोद  ईरवर,वाइस प्रेसिडेंट दीपक गर्ग,गोविंद  गर्ग,अशोक जी बागड़ी,कोषाध्यक्ष गजेंद्र जी शर्मा, सुनीलपटेल लीगल एडवाइजर,ग्रुप डायरेक्टर डॉ.प्रशांत शर्मा,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र शक्तावत मंचासीन थे।  
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष संतोष चोपड़ा ने सभी छात्राओं को बताया कि साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन महिलाओं और बच्चों के लिए हिंसा की रोकथाम और शिक्षा, खेल,आत्म-सुरक्षा के लिए काम करता है ।संस्था का लक्ष्य हमारे देश की महिलाओं को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वह किसी भी स्थिति से निपट सके। महिला सुरक्षा हेतु  संस्था द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां निरंतर चलाई जा रही है ।जैसे शिक्षा,महिला आत्मरक्षा,कृषि क्षेत्र,लैंगिक समानता,पोषण आदि।  संस्था के टेक्निकल डायरेक्टर व कोच विकास जी शर्मा ने सभी छात्राओं एवं महिला स्टाफ को महिला आत्मरक्षा व सुरक्षा के गुर सिखाये और बताया कि आत्म सुरक्षा ही सर्वाेपरि है घर पर सुरक्षित पहुंचना महिला या बालिका की पहली जिम्मेदारी है अगर देश को आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को सुरक्षित रखना जरूरी है।  साक्षी फाउंडेशन वर्ष 2016 से पूरे देश में महिला एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा सुरक्षा के लिए कार्यशाला संचालित करते आ रहे हैं जिसमें 4 लाख से अधिक महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है पुनः एक बार नीमच में इस अभियान की शुरुआत ज्ञानोदय महाविद्यालय से की जा रही है। नीमच में यह आत्मरक्षा शिविर चंद्र भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम  शैलेंद्र चौहान और आशीष चौहान द्वारा निशुल्क चलाए जा रहे हैं।  इस कार्यशाला में दो सो से अधिक छात्राओं सहित समस्त महिला प्राध्यापको ने भाग लिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE