BREAKING NEWS
आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 8:20 pm
BIG NEWS : जावरा को जिला बनाने की मांग को लेकर जन चेतना मंच के प्रतिनिधि मंडल का भोपाल में डेरा, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व सचिव को सौंपा ज्ञापन, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

भोपाल। जावरा को जिला बनाने की मांग को लेकर अनेक वर्षों से संघर्षरत जन चेतना मंच के प्रतिनिधि मंडल ने राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह के अलावा मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी वचन पत्र समिति के समन्वयक बीके बाथम एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा को ज्ञापन देकर इस संदर्भ में हर संभव सहयोग की मांग की। 
जन चेतना मंच जावरा ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील है जावरा। अनेक राजनीतिक दलों द्वारा भी जावरा को जिला बनाने संबंधी आश्वासन दिए गए। अब इन घोषणाओं पर अमली जामा पहनाने का अवसर आ गया है। इसलिए इस संबंध में त्वरित उचित कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल को इन सभी ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधि मंडल में स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं संस्था के संरक्षक प्रवीण खारीवाल, कोषाध्यक्ष सोनाली यादव (इंदौर) भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव, शाजापुर के पत्रकार नईम कुरैशी, जन चेतना मंच जावरा के अध्यक्ष सुजान कोचट्टा, महामंत्री जगदीश राठौर पत्रकार, कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश खारीवाल, परामर्शदाता युसूफ कडपा, हिम्मत सिंह श्रीमाल एडवोकेट, संघर्ष समिति संयोजक वरुण श्रोत्रीय एडवोकेट, उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, सह सचिव असलम मेव, कोषाध्यक्ष नरेंद्र मकवाना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, जावरा नगर पालिका चेयरमेन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी एवं पत्रकार पवन धाकड़ (सरसी) भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE