BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 8:28 pm
KHABAR : नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने किया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, बोले- लाड़ली बहनों को मिलेगी आवास की सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने आज सुवासरा एवं सीतामऊ में करोड़ों रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। सीतामऊ में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल का भूमि पूजन किया। सुवासरा में 8 लाख की लागत से निर्मित वार्ड नंबर 10 नवीन अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सा कक्ष का लोकार्पण किया। 3 लाख 50 हजार से निर्मित आंगनवाड़ी भवन में रिपेयरिंग कार्य का लोकार्पण किया। 53 लाख रुपए से निर्मित होने वाले वार्ड नंबर 1, 2 एवं 15 में सड़क कार्य का भूमि पूजन किया। 5 लाख से निर्मित बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 

इस अवसर पर मंत्री डंग द्वारा कहा गया कि सीखो कमाओ योजना देश की पहली ऐसी योजना है। जिसने युवाओं को सीखने के साथ रोजगार भी प्रदान किया। पढ़ाई के पश्चात हर युवा को रोजगार चाहिए। रोजगार के लिए पूरे परिवार को आस रहती है। इससे परिवार भी मजबूत होता है। रोजगार मिलने पर जिंदगी में अधूरापन समाप्त हो जाता है। इस योजना ने इतिहास रच दिया है। अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के माध्यम से बहनों को आवास भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही बहनों को 450 रुपए में अब गैस सिलेंडर भी मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE