सेगांव। नगर के हठीले रंजीत हनुमान मंदिर के समीप बने पातालेश्वर महादेव मंदिर भी भारी बारिश के चलते जलमग्न हो गया। यहा स्थापित भगवान भोलेनाथ व श्री गणेश प्रतिमा तलघर में स्थापित होने से आसपास से पानी का रिसाव होने के कारण जलमग्न हो गया। संत श्री सीताराम बाबा ने मोटरों के माध्यम से पानी निकासी की गई। वही नगर के अनेकों तलघरों में भी जलभराव हुआ है जिससे ग्रामीणों द्वारा मोटर पंप के माध्यम से खाली किया गया।