BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 10:48 am
KHABAR : वित्त मंत्री देवड़ा व विधायक सिसोदिया ने किया 11 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, बोले- तेरा तुझको अर्पण, क्या लगे मेरा, प्रजातंत्र में जनता ही मालिक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने 11 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। ग्राम घटावदा में 3 करोड 3 लाख 26 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले घटावदा से बल्केश्वर महादेव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्राम कित्‍तुखेड़ी में 6 करोड़ 86 लाख 37 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली लोढ़ाखेड़ा फंटा से कित्‍तुखेड़ी मार्ग का भूमि पूजन किया। मल्हारगढ़ में 1 करोड़ 31 लाख से निर्मित होने वाले अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन मल्हारगढ़ का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत  अध्‍यक्ष बंसत शर्मा, स्‍थानिय जनप्रतिनिधि, अधिकारी,  ग्रामीण  एवं पत्रकार मौजूद थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में जनता ही मलिक होती है, सरकार का काम जनता के आंसू पोछना, विकास के काम करना और योजना बनाना होता है। इसलिए तेरा तुझको अर्पण, क्या लगे मेरा। सरकार ने सड़कों का जाल बिछाया कर विकास की गंगा बहाई है। सरकार ने सारी समस्याओं का समाधान किया है और यह सरकार का महत्वपूर्ण दायित्व भी है। सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है। खेती के लिए भी बिजली मिल रही है। बिना ब्याज के ऋण दिया जा रहा है। एक समय था जब गलियों में कीचड़ हुआ करती थी। अब सारी गलियां कीचड़ मुक्त हो गई है। गांव गांव में स्कूल बना रहे हैं। खुले में लोग रह रहे थे, आज सबको छत मिल रही है। 2024 तक एक भी परिवार ऐसा नहीं रहेगा, जिसके माथे पर छत न हो।  उज्जवला गैस कनेक्शन के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। आयुष्मान कार्ड एक मात्र कागज का टुकड़ा नहीं है। यह गारंटी का कार्ड है। जिसमें 5 लाख तक का इलाज फ्री में मिल रहा है।

विधायक सिसोदिया द्वारा कहा गया कि आयुष्मान कार्ड सबसे बड़ा हेल्थ कार्ड है। जिसमें बिना पैसे दिए इलाज मिल रहा है। अब तो इलाज के लिए बाहर जाने की भी आवश्यकता नहीं है। 2024 तक मेडिकल कॉलेज भी शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना एवं 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने के लिए भी 17 सितंबर से आवेदन भरने का काम शुरू हो गया है। 35 करोड रुपए की लागत से सीएम राइज स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में एमआईटी चौराहे पर फ्लाई ओवर ब्रिज बने इस पर भी कार्य किया जाएगा।            

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE