BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 11:10 am
KHABAR : आगामी नवरात्रि पर्व पर माताजी टेकरी पर आवश्‍यक तैयारियों के संबंध में हुई बैठक, बैठक में अनुविभागीय अधिकारी एवं सचिव माँ चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर  

Share On:-

देवास। जिले में आगामी नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में मॉ चामुंडा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी एवं सचिव माँ चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति देवास बिहारी सिंह ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लें।नवरात्रि पर रोप वे की सुविधा सुबह 06 बजे से रात्रि 11 बजे तक रहेगी। पार्किंग व्यवस्था उज्‍जैन रोड, डीआरपी लाइन, कैलादेवी रोड, सिविल लाईन, उत्‍कृष्‍ट विद्यालय, भोपाल चौराहा और मण्‍डी में रहेगी। जहां पार्किंग है वहीं जूते,चप्‍पल रखने के लिए स्‍टेण्‍ड की व्‍यवस्‍था और पीने का पानी और बाथरूम की व्‍यवस्‍था भी की जायेगी। सीढी मार्ग से अतिक्रमण हटाया जायेगा और दुकानों के सामने चुना डालकर मार्किंग की जायेगी। टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की चौबीसों घंटे साफ-सफाई की जाये।नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी। टेकरी पर कंट्रोल रूम बनाये, कैमरे लगाये और 24 घंटे मॉनिटरिंग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE