BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 11:17 am
KHABAR : सीइओ जिला पंचायत प्रजापति की अध्यक्षता में हुई मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक, शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया निर्देशित, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में प्रोफेसर डॉ एसपीएस राणा, प्रोफेसर विजय वर्मा, संजय बारोलिया, स्मिता रावल, अमित जायसवाल, किराना व्यापारी दुग्ध संघ, ऑटोडील, लोहा व्यापारी, होटल रेस्टोरेंट, मिठाई संघ, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री, डी मार्ट, कपड़ा व्यापारी संघ सहित अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रजापति ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना है कि मतदान शत-प्रतिशत हों। यदि हम सभी अभी से प्रयास करें  तो हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अपने स्तर पर तो प्रयास कर रहा है कि मतदाताओं में जागरूकता का संचार हो, लेकिन यदि आप सभी अपनी सक्रितया से इसमें सहयोग करें तो आगामी विधानसभा निर्वाचन में हम बहुत बड़ी उपलब्धी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रजापति ने कहा कि आप सभी सहयोगी बनें। इसके लिए अपने प्रतिष्ठानों पर मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लेक्स, पोस्टर एवं बैनर को लगाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE