विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शमशाबाद की कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं, परिवार के सभी सदस्यों को कहीं कोई तकलीफ ना हो यही मेरे जीवन का मकसद है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो फसलें खराब हुई हैं उनका सर्वे शीघ्र कराकर राहत राशि वितरण करने का कार्य शीघ्र किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने नटेरन एवं शमशाबाद के महाविद्यालय में बीएससी एवं कॉमर्स संकाय की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी की घोषणा की है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मध्य प्रदेश अब विकास की श्रेणी में पहुंचा है। मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए संचालित की जा रही योजनाएं अद्वितीय हैं जिन्हें अन्य राज्य भी लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, नित नवाचार से मध्यप्रदेश देश में जाना जा रहा है।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री रामखेलावन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, स्थानीय विधायक राजश्री सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।