रायसेन। प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के लिए रायसेन जिले की सभी विधानसभाओं में ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में विकास रथों द्वारा निरंतर भ्रमण किया जा रहा है।
इसी क्रम में 18 सितम्बर को उदयपुरा तहसील के देहरीकलां, भारकच्छकलां, संखेड़ा सहित अन्य ग्रामों और गौहरगंज तहसील के बेजालपुर, डंगरवारा, नयापुरा सोडरपुर सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर विकास रथों द्वारा एलईडी पर वीडियो क्लिप प्रसारित कर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ, मुख्यमंत्री किसान कल्याण सहित अन्य योजनाओं तथा विकास कार्यो की जानकारी दी गई।