BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 11:58 am
KHABAR : स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने गढ़ी में तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरणपादुकाएं पहनाकर प्रदान की पानी की बॉटल और साड़ी, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। गैरतगंज तहसील के इको सेंटर रेंज परिसर गढ़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामग्री वितरण कार्यक्रम का कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरणपादुका पहनाकर, साड़ी और पानी की बॉटल प्रदान की गईं। 
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने तेंदूपत्ता संग्राहकों तथा नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों को, तेंदूपत्ता संग्रहण में आने वाली कठिनाईयों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना शुरू की गई है। जिसके तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों को को चरणपादुकाएं, साड़ियां, पानी की बॉटल, साड़ी प्रदाय की जा रही हैं। साथ ही छाता खरीदने के लिए तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते में पहले ही राशि जमा करा दी गई है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के नंगे पांव होने की वजह से उनके पैरों में कांटे चुभने एवं छाले पड़ने सहित अनेक परेशानियां होती हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की इन परेशानियों को दूर कर उनका जीवन सरल बनाने का काम मुख्यमंत्री चौहान द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। 
वन मंडल रायसेन अंतर्गत कुल 39610 परिवार तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य करते हैं जिनके लिए शासन द्वारा निर्धारित कुल संग्रहको को 200 रूपए प्रति छाते के मान से रुपए संग्रहको के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को एक जोड़ी जूता, एक जोड़ी चप्पल, एक पानी की बोतल और परिवार की प्रत्येक महिला सदस्यों को साड़ी वितरित की जा रही है। जिला यूनियन रायसेन से 39610 पानी की बोतल, इतनी संख्या में जूते एवं चप्पल तथा 49950 साड़ियां वितरित की जाने का लक्ष्य है। इसके लिए सम्पूर्ण जिले में कार्यक्रम आयोजित कर तेन्दूपत्ता संग्राहकों को सामग्री वितरित की जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE