BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 12:03 pm
KHABAR : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 अंतर्गत कार्यशाला आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोषण) अधिनियम 2013 अंतर्गत कलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। 
कलेक्टर दुबे द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोषण) अधिनियम 2013 पर चर्चा करते हुए सभी विभागों, शासकीय-अशासकीय कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं में अधिनियम के तहत नियमानुसार आंतरित परिवाद समिति का अनिवार्य रूप से गठन किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। कार्यशाला में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत तथा सहायक संचालक संजय गहरवाल द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोषण) अधिनियम 2013 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
उन्होंने बताया कि अधिनियम अंतर्गत समिति का गठन नहीं किए जाने पर 50 हजार रू तक जर्माने का प्रावधान है। कार्यशाला में सभी विभागों को अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यालयों, विकासखण्ड स्तरीय कार्यालयों, सभी स्तर के शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, उद्योग, फैक्ट्री, संस्थान, स्कूल-कॉलेज, सोसायटी-न्याय, उपक्रम, असंगठित क्षेत्रों सहित अन्य सभी स्थलों पर जहां न्यूनतम 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। उन सभी को आंतरित परिवाद समिति अनिवार्य रूप से गठित कर जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के ई-मेल बकतंप/दपबण्पद पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE