BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 12:29 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी में अब इस दिन फिर से एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, कई जिलों में बनेंगे बाढ़ जैसे हालात, जानिये आगामी 48 घंटे कैसा रहेगा मालवा के नीमच व मंदसौर में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेशभर में मानसून की झमाझम का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग ने  आगामी दो दिन धूप-छावं वाला मौसम रहने का अनुमान जताया है। भोपाल और दूसरे जिलों में धूप खिली हुई है। बीच-बीच में बादल भी आ-जा रहे हैं। ऐसा ही मौसम मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम में भी बना हुआ है। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 27.8 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 42.6 इंच से अधिक बरसात हो चुकी थी। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद फिलहाल मौसम साफ है। अगले तीन दिन 19 से 21 सितंबर तक धूप-छांव वाला मौसम रहने का अनुमान है। आज मंगलवार को सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 22 सितंबर से फिर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। यह प्रदेशभर में बारिश कराएगा। 22 से 23 सितंबर के बीच भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

आगामी 24 घंटे में यहां होगी बारिश-
प्रदेश में आगामी 24 घंटे में सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश होने का अनुमान है। बाकी जिलों में आज मौसम साफ ही रहेगा। नीमच, मंदसौर व रतलाम में भी दिनभर धूप-छांव वाला मौसम बना रहेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE