BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 3:32 pm
KHABAR : गणेश चतुर्थी के अवसर पर मांगलिया व आसपास के लोगों को बड़ा उपहार, मंत्री सिलावट के प्रयासों को मिली सफलता, 35 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मांगलिया तथा आसपास के लोगों को बड़ा उपहार मिलने जा रहा है। मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र सांवेर में एक और सौगात मिलने जा रही है। शीघ्र ही इंदौर-उज्जैन रेल्वे सेक्शन में मांगलिया के पास मुख्य जिला मार्ग पर रेल्वे समपार क्रमांक 45 पर लगभग 35 करोड़ रूपये लागत से रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। इसके लिये राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

मंत्री सिलावट ने बताया कि मांगलिया में यह ब्रिज बन जाने से मांगलिया सहित आसपास के हजारों निवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी। अभी उन्हें तथा वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मांगलिया लाईन से बड़ी संख्या में रेलगाड़ियों का आवागमन होता है।  इस रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण से इंदौर शहर के मध्य से गुजरने वाले ओल्ड एबी रोड पर स्थित मांगलिया से सांवेर तक का भी निर्बाध मार्ग उपलब्ध होगा। साथ ही इंदौर से उज्जैन के यातायात के लिये एक वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा। इस मार्ग पर लगभग दो हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। जनप्रतिनिधि तथा आमजन बरसों से इस ब्रिज के निर्माण की मांग कर रहे थे। मंत्री सिलावट ने अथक प्रयासों से यह ब्रिज स्वीकृत कराया है। मंत्री सिलावट ने केन्द्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE