BREAKING NEWS
NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल के आईएसबीटी से हटाया अतिक्रमण,.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 4:00 pm
KHABAR : परंपरागत जुलूस सहित अन्य आयोजनों में समय का ध्यान रखें, आगामी त्योहारों की तैयारी के लिए शांति समिति की बैठक सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। आगामी त्योहारों की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसपी सिंह ने कहा कि जो भी समितियां है उनके साथ थाना स्तर पर पुलिस विभाग पृथक से बैठक कर आयोजन पर चर्चा करेगा। सुरक्षा के लिहाज से सभी समितियां सुरक्षा सदस्य अवश्य बनाये। गस्त के दौरान अधिकारी रजिस्टर भी चेक करेंगे। साथ ही बड़े पांडालों में कैमरे लगाए जाएं तो बेहतर होगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी। 10 दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी के आयोजनों की सूची की जरूरत होगी। इसके अलावा डोल ग्यारस बड़े स्तर पर मनाई जाती है। आनंद चौदस के दिन मिनाद उल नबी का भी कार्यक्रम होना है। समय का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस समय दोनों ही समाजों के महत्वपूर्ण आयोजन है। समन्वय की ज्यादा जरूरत होगी। वहीं कलेक्टर वर्मा ने कहा कि किसी भी अपराध को रोकने के लिए कैमरा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे अपराध करने वाले व्यक्ति को आसानी से पकड़ा जा सकता है। मंगलवार को जब मूवमेंट होगा तो संवेदनशील इलाकों में ड्यूटी तो रहेगी पर विवाद न हो ऐसी तैयारी रखे। 
एसपी सिंह ने कहा कि 10 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की सूची बनाकर पुलिस प्रशासन को दे दें, ताकि बल की ड्यूटी लगा दी जाए जिससे कोई भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।  

पीओपी की जगह मिट्टी की प्रतिमा करें स्थापित
कलेक्टर वर्मा ने सभी से अपील की कि सभी अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से कैमरे लगाएं ताकि अपराध को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी गणेश चतुर्थी के त्यौहार पर पीओपी की मूर्ति की जगह मिट्टी की प्रतिमा की स्थापना की जाए। जिससे कि हम पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सके। इस दौरान अपर कलेक्टर जेएस बघेल, एएसपी तुरूणेन्द्र सिंह बघेल, एसडीएम भास्कर गाचले, सीएमओ एमआर निगवाल, एसडीओपी विनोद दीक्षित, टीआई बीएल मण्डलोई, सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE