BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 4:19 pm
NEWS : सांवलिया जी जलझूलनी एकादशी मेले की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित, 24 सितंबर से 26 सितंबर तक होगा आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांवलियाजी में जलझूलनी एकादशी मेले की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक मंगलवार को समिति कक्ष में जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण आदि के बारे में चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कलेक्टर ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर और सांवलिया जी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयल ने मेले को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री सांवलिया जी जलझूलनी एकादशी मेला 24 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में भव्य शोभायात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर मंडल की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले के दौरान मंदिर मंडल की तरफ से भी सुरक्षाकर्मी और बाउंसर लगाए जाएंगे।
बैठक में कपासन प्रधान भेरूलाल चौधरी, सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बूगलाल, उप अधीक्षक नरपत सिंह, तहसीलदार गुणवंत लाल माली, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता हरि सिंह मीणा सहित मंदिर मंडल के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE