BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 6:09 pm
KHABAR : आयुष्मान भव अभियान के तहत शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनवाना सुनिश्चित करें, जिला अधिकारियों की बैठक में कलेक्‍टर जैन ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आयुष्‍मान भव अभियान के तहत शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनवाई जाये। सीएचओं, एएनएम, एमपी डब्‍ल्‍यू, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं,आशा कार्यकर्ताओं, सचिव ग्राम रोजगार सहायकों से इस कार्य में पूरा सहयोग ‍लिया जाये।प्रयास किया जाये,कि आभा आईडी से कोई भी हितग्राही वंचित ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में आयुष्‍मान भव अभियान की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जनपद एवं नगरीय निकायवार आयुष्‍मान कार्ड वितरण की समीक्षा की और निर्देश दिए, कि शेष बचे हितग्राहियों को एक सप्‍ताह में आयुष्‍मान कार्ड वितरित करना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ, और जनपद सीईओ को आयुष्‍मान कार्ड का तत्‍काल वितरण करवाने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को आयुष्‍मान भारत अभियान के तहत आभा आईडी बनाने और आष्‍युमान कार्ड वितरण की प्रगति की मॉनिटरिंग एवं समीक्षा कर, प्रगति लाने के निर्देश दिए। सभी नगरीय निकाय सीएमओ और जपपद सीईओ को सभी मतदान केन्‍द्रो पर ईएमएफ के तहत आवश्‍यक सुविधाएं, व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने निर्देश भी कलेक्‍टर द्वारा दिये गये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE