BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 8:29 pm
BIG NEWS : चोरी व फायनेंस के वाहनों पर फर्जी इंजन और चेचिस नम्बर डाल उपयोग एवं विक्रय करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,  08 चेचिस जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी नयागांव थाना जावद को मिली सफलता, पढ़े खबर 

Share On:-

नयागांव। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी जावद विमलेश उईके तथा थाना प्रभारी दीपक मण्डलोई के मार्गदर्शन एवं चैकी नयागांव प्रभारी सउनि रामपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी  नयागांव द्वारा अवैध रूप से चोरी व फायनेंस के वाहनो पर नम्बर लगाकर तथा फर्जी दस्तावंेज तैयार कर लोगो को सही वाहन बताकर विक्रय कर लोगो के साथ धोखाधडी करने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 03 करोड़ के टाटा सिग्ना एवं अशोक लीलैंड के 08 चेचिस जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। 
पुलिस अधीक्षक अमीत तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदीया एवं अनुविभागीय अधिकारी जावद विमलेश उईके के मार्गदर्शन में अवैध रूप से चोरी व फायनेंस के वाहनो पर नम्बर लगाकर तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगो को सही वाहन बताकर विक्रय कर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले लोगो की धरपकड व रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना प्रभारी जावद दीपक मण्डलोई एवं पुलिस चौकी नयागांव प्रभारी सउनि रामपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में नयागांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18 सितम्बर 23 को मुखबिर सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए सीसीआई तिराहा हाईवे फोरलेन रोड नयागांव पर घेराबंदी कर चालक मोहम्मद शाकिर उर्फ चिनु पिता मोहम्मद नासिर मेव उम्र 28 साल निवासी विस्तार योजना कालोनी निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ राजस्थान के कब्जे से टाटा सिग्ना 5523 बीएस-04 बिना रजिस्ट्रेशन नंबर को जप्त किया किया जाकर पूछताछ करते अपने अन्य साथियों साजीद, बबलू एवं रिजवान की सहायता से चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी मोहम्मद शाकिर उर्फ चिनु से पूछताछ करते प्रकरण में आरोपी साजीद पिता सिद्वदीक खान को गिरफ्तार किया जाकर उनकी निशादेही से अन्य 05 टाटा सिग्ना व 03 अशोक लीलैंड के वाहन चेचिस बिना नम्बर के फर्जी तरीके से चेचीस नम्बर गुदे गये जप्त कीये गयें। प्रकरण में फरार आरोपी बबलु निवासी निम्बाहेडा व रिजवान निवासी भीलवाडा की तलाश जारी जारी है। 
उक्त कार्य में सउनि चौकी  प्रभारी नयागांव रामपाल सिंह, सउनि हरीसिंह, प्रआर प्रदीप शिन्दें (सायबर सेल), आर विरेन्द्र सिंह, आर  बलराम पाटीदार, आर धर्मेंन्द्र सिंह, आर मुकेश, आर पप्पुलाल मेघवाल, आर कुलदीप सिंह (सायबर सेल), चालक प्रआर सुरेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE