BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 10:49 am
KHABAR : विधानसभा चुनाव में 18 साल बाद फिर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के लिए कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा शासन काल पर जमकर शब्दों की बौछारों से निशाना साधा, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। विधानसभा चुनाव में 18 साल बाद फिर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के लिए कांग्रेस ने जनआक्रोश यात्रा के माध्यम से जनसमर्थन जुटाने में जुट गई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 7 यात्राएं निकाली जा रही है। मंगलवार को जिले में निमगुल से यात्रा का आगाज हुआ। इस यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित जिले के विधायक एवं पदाधिकारियों ने भी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया। निमगुल से शुरु हुई यात्रा मेनगांव होते हुए शहर में पहुंची। यहां कुंदा तट स्थित श्री सिद्धी विनायक के दर्शन- पूजन के बाद शहर में वाहन एवं पैदल रैली के रुप में विभिन्न मार्गाे से होते हुए यात्रा टीआईटी काम्पलेक्स पहुंचकर सभा में तब्दील हुई। सभा के दौरान रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच कांग्रेस नेताओं ने भाजपा शासन काल पर जमकर शब्दों की बौछारों से निशाना साधा।  पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि पिछले 18 साल में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार का गढ़ बन गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 18 साल में 2 हजार से अधिक घोषणाएं की है, वे इतने झूठे है कि झूठ बोलेने की यदि प्रतियोगिता हो तो वह पहला पुरस्कार लेकर आएंगे। जनआशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किस बात का आशीर्वाद मांगने निकले है। प्रदेश में महंगाई चरम पर, किसान परेशान, युवा बेरोजगार, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ाने के लिए आशीर्वाद मांग रहे है, जनता अब इनके ढोंग को समझ चुकी है, ही कारण है की भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को गांवों और शहरों में जनता घुसने नहीं दे रही है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार गिराने में शामिल रहे प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री धोखा खा गए और मिलावटी सिलावट को प्रदेश सरकार का मंत्री बनाया, लेकिन अब वही मंत्री भाजपा में लोगों के पत्थर खा रहा है। अब जनता इस सरकार से त्रस्त हो गई है आगामी चुनाव में हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और कमलनाथ के दिए 11 वचन पूरा करेंगे। सभा को पूर्व मंत्री उमंग सिंघार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक रवि जोशी, विजया लक्ष्मी साधौ आदि ने भी संबोधित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE