BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 11:06 am
KHABAR : आपदा में हम सब साथ है हमारी ऐसी प्रकृति है, प्रभावित गांवों में सहयोग के लिए कलेक्टर ने सामाजिक संस्थाओं की बैठक बुलाई, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। पिछले दिनों भारी वर्षा के बाद नदी किनारों के गाँवांे में भयंकर जल भराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रभावित इलाकों का भ्रमण करने के बाद कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने सामाजिक संस्थाओं की बैठक बुलाई। बैठक में कहा कि आपदा के समय हम सब साथ हो ऐसी हमारी प्रकृति है। इसलिए साथी हाथ बढ़ाना इस लिहाज से सहयोग आवश्यक है। प्रशासन अपनी ओर से कुछ और बेहतर करने की योजना बना चुका है। इसमें थोड़ा समय लग सकता है। अभी तात्कालिक रूप से गाँवों में सहयोग की जरूरत है। आप लोगों के माध्यम से कपड़े, बिस्किट, दाल, चावल, आटा, शक्कर आदि सामग्री उपलब्ध कराई जा सकती है। कलेक्टर वर्मा के साथ बैठक में ही अजीज प्रेमजी संस्था के अब्दुल कलाम ने करीब 4 गाँवांे में भ्रमण करने के बाद 10-10 किलो के दाल, चावल, आटा और तेल सहित अन्य सामग्री देने की बात कही है। इसके अलावा बोहरा समाज द्वारा 10 क्विंटल आटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह गोगांवा की नवांकुर संस्था के रूपसिंह ने आलू की व्यवस्था, प्रकाश स्मृति संस्था द्वारा 25 हजार रुपये की खाद्य सामग्री की मदद करने की बात कहीं है। खरगोन एसडीएम भास्कर गाचले इस कार्य मे समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। कलेक्टर वर्मा ने अन्य सामाजिक संस्थानों के अलावा सक्षम समाजो से भी सहयोग की अपील की है।

सहायता के लिए इन अधिकारियों से करें सम्पर्क- 
जो भी समाजिक संगठन, संस्थाएं या व्यक्ति बाढ़ प्रभावितों की सहायता करना चाहता है वे इन अधिकारियों से सम्पर्क करके सहायता कर सकते है। इनमें खरगोन एसडीएम भास्कर गोचले मो. नं. 9425024524, कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार 7838789667 और अति. जिपं व कसरावद जनपद सीईओ पुरूषोत्तम पाटीदार 9424808844 से सम्पर्क कर सहायता कर सकते हैं। बैठक में रवि जायसवाल, दाऊलाल महाजन, युसुफ मेट्रो, कमलजीत सिंह सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   

राहत आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मंथन- 
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने भट्याण बुजुर्ग का निरीक्षण करने के बाद तुरंत राहत आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मंथन बैठक बुलाई। बैठक में आरबीसी 6/4 के तहत आपदा के दौरान प्रभावितों को किस तरह तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकती है। ऐसी स्थिति में क्या-क्या प्रावधान है। जैसे-प्रभावित परिवारों को 50-50 किलो.राशन, पशुओं के लिए चारा, मकान क्षति की राशि, राहत शिविरों में व्यवस्थाएं आदि। बैठक में राहत अपर कलेक्टर जेएस बघेल, नोडल अधिकारी हेमलता सोलंकी ने राहत कार्याे के लिए व्यवस्थित रूपरेखा तय की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE